Gohana

गोहाना पतंजलि योग समिति ने रौपे औषधीय व छायादार 60 पौधे

गोहाना :- पतंजलि योग समिति ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास खाली जमीन पर औषधीय व छायादार 60 पौधे रोपे। गोहाना इकाई के प्रभारी पंकज जैन, विकास फोगाट व प्रवीन मलिक ने लोगों को वर्तमान में पौधरोपण के महत्व को बताया। इससे पहले योग प्रशिक्षक डॉ. सुरेश सैनी की टीम ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाएं कराई। गोहाना इकाई के प्रभारी पंकज जैन ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति जीवन में एक पौधा लगाने का संकल्प कर ले तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। यदि पेड़-पौधों की इसी तरह अंधाधुंध कटाई होती रही तो एक दिन सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा और परिस्थिति विकट हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों ने 11 जुलाई से 4 अगस्त तक शहर में 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button