Gohana
शहीद चंद्रशेखर आजाद साहसी स्वतंत्रता सेनानी और निडर क्रांतिकारी थे।
गोहाना :- शहर की सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने शहीद चंद्रशेखर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी रहे। आजाद डांगी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। वह साहसी स्वतंत्रता सेनानी और निडर क्रांतिकारी थे। वे काकोरी ट्रेन डकैती, असेंबली बम कांड और लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए लाहौर में जॉन सांडर्स की गोली मारकर हत्या जैसी घटनाओं में शामिल थे। इस मौके पर रामनिवास पांचाल, देवेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण लाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, सोनू, गौरव, सूर्य, अर्जुन आदि मौजूद रहे।



