I T I की 1218 सीटों के दाखिले के लिए मुख्यालय ने गाइडलाइन जारी की
गोहाना :-आईटीआई में 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिलों को लेकर मुख्यालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इनके बिना विद्यार्थी दाखिला के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। जल्द ही कॉलेज और आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उपमंडल में युवाओं का कौशल निखारने के लिए चार आईटीआई हैं। चारों आईटीआई में 43 ट्रेडों में 1218 सीटें हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन करने के बाद विद्यार्थी को नोटिफिकेशन उसकी मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाएगा।
मुख्यालय ने अभी दाखिलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। मुख्यालय ने अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है। दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होनी है, इसका निर्णय मुख्यालय द्वारा ही लिया जाएगा।



