Gohana
दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी एक्सपो मेले के लिए 50 किसानों का दल हुआ रवाना
गोहाना :- दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी एक्सपो मेले के लिए शनिवार को 50 किसानों का दल रवाना हुआ। किसानों के दल को कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मेले में कृषि व बागवानी से संबंधित आधुनिक तकनीक, मशीनरी और बीजों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त किसानों को कार्यशाला में आधुनिक खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। किसान कम खर्च पर अच्छी खेती कर अधिक लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर बीएओ डॉ. रामकुंवार देशवाल, डॉ. राकेश श्योराण, सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा, मोनू, विजय, सतीश आदि उपस्थित रहे।



