मरम्मत कार्य के चलते शहर के सिविल अस्पताल , समता चौक,विष्णु नगर , ठसका, महमूदपुर,एपी, शुगर मिल और जलघर फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी।
गोहाना :- महम रोड स्थित पावर हाउस में रविवार को मुख्य ट्रांसफार्मर-3 की मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर के सभी प्वाइंटों की बारीकी से जांच की जाएगी। इससे मरम्मत कार्य के चलते शहर में सिविल अस्पताल और 6 कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ विकास सूर्यवंशी ने बताया कि पावर हाउस के ट्रांसफार्मर नंबर-3 की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। गर्मी के चलते लाइनों पर लोड बढ़ा हुआ है। लाइनों पर बढ़े हुए लोड का असर ट्रांसफार्मर पर भी पड़ता है। बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाएगी। मरम्मत का कार्य सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान शहर में सिविल अस्पताल, समता, गोहाना, विष्णु नगर, ठसका, महमूदपुर एपी, शुगर मिल, जलघर फीडर आदि पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।



