Gohana

रोहतक के मुख्य पावर हाउस में मरम्मत कार्य चलने के कारण 16 घंटे बिजली सप्लाई रही बाधित

गोहाना :- बिजली निगम ने शुक्रवार को रोहतक स्थित मुख्य पावर हाउस में मरम्मत का कार्य कराया। इसके चलते भंडेरी पावर हाउस में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे भंडेरी पावर हाउस से जुड़े कथूरा, मदीना, भावड़ और भैंसवान खुर्द सब-स्टेशन पर भी बिजली सप्लाई बंद हो गई। हालांकि निगम अधिकारियों द्वारा वैकल्पित तौर पर लाइनों को मुंडलाना पावर हाउस से जोड़कर कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को बहाल कराया गया। निगम के कथूरा सब-डिवीजन के एसडीओ कपिल ने बताया कि सब-डिवीजन के गांवों में भंडेरी स्थित पावर हाउस से बिजली सप्लाई होती है। वहीं भंडेरी पावर हाउस को 220 केवी पावर हाउस से जोड़ा हुआ है। बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पावर हाउस में मरम्मत की गई। मरम्मत का कार्य सुबह पांच बजे शुरू हुआ और शाम सात बजे तक चला।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button