Haryana

कांग्रेस की मुस्लिम राजनीति पर PM Modi की कड़ी चेतावनी, क्या इस बार खेल बदलेगा?

आज अंबेडकर जयंती के मौके पर PM Narendra Modi ने हरियाणा के हिसार में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। PM Modi ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें सिस्टम से बाहर रखने की साजिश की गई। उन्होंने कहा, “हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित रहे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया और चुनावों में हरवाया।”

PM Modi ने वक्फ संपत्तियों को लेकर भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग होता तो मुस्लिम युवाओं को पंक्चर नहीं जोड़ने पड़ते। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में कांग्रेस ने वक्फ एक्ट में संशोधन किया ताकि सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश किया जा सके। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बाबा साहेब के संविधान को बर्बाद कर दिया।”

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

‘कांग्रेस मुसलमानों का भला नहीं चाहती’

PM Modi ने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही प्रेम है तो आज तक किसी मुसलमान को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि कांग्रेस 50 प्रतिशत टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत मुसलमानों का भला करने की नहीं है बल्कि केवल उनके वोट लेने की है। उन्होंने कहा कि नई वक्फ संशोधन नीति से न सिर्फ मुसलमानों बल्कि आदिवासियों के अधिकारों की भी रक्षा होगी।

‘कांग्रेस ने संविधान को सत्ता की सीढ़ी बनाया’

PM Modi ने आगे कहा कि बाबा साहेब समानता के पक्षधर थे लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैला दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता पाने का हथियार बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, “जब भी कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उसने संविधान की आत्मा को कुचल दिया। इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता बचाने के लिए संविधान को रौंद दिया।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कहा कि बाबा साहेब का सपना एक न्यायसंगत और बराबरी वाले भारत का था लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनके विचारों का दमन किया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि लोग सच्चाई को समझें और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button