प्रशासन से परिचय अभियान के तहत निजी स्कूल के बच्चों ने लिया सरकारी कार्यप्रणाली का अनुभव
आरपीएस स्कूल व अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लिया प्रशासनिक अनुभव


सोनीपत, 05 मार्च। प्रशासन परिचय अभियान के तहत निजी स्कूलों के बच्चों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव दिया जा रहा है। इस कड़ी में गुरूवार को आरपीएस स्कूल, गन्नौर व अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, बड़ी के नौवीं व ग्यारवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों का दौरा करवाया गया व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कार्यशाली से अवगत करवाया गया। इस दौरान सीटीएम डाॅ. अनमोल ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाया।
सीटीएम डाॅ. अनमोल ने गुरूवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं को मौके पर समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाता है। जिसमे सभी विभागों के अधिकारी स्वंय उपस्थित होकर समस्या का समाधान करते है। उन्होंने बच्चोें को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभंकामनाएं दी।
रोनक पब्लिक स्कूल, गन्नौर से लक्षित, प्रतिक शर्मा, अवनी, धारीया, आर्ची व अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, बड़ी से सिमरन, कार्निक, मानवी, यशवी व पवनी छौक्कर, ने सरकारी विभागों की कार्यशैली का अनुभव लिया। इस दौरान दोनों स्कूल के विद्यार्थियों ने जेबीएम कंपनी मुरथल, एसीपी कार्यालय, सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय, व एडीसी कार्यालय का दौरा किया।



