Breaking NewsGohanaपुलिस प्रशासन

थाना शहर गोहाना में क्षेत्र के ज्वेलरी शोरूम संचालकों व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोहाना, (अनिल जिंदल) 07 मार्च पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास के कुशल मार्गदर्शन* में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी शहर गोहाना द्वारा आज गोहाना क्षेत्र के ज्वेलरी शोरूम संचालकों व पेट्रोल पंप मालिकों* के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक के दौरान सभी प्रतिष्ठान मालिकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर *सीसीटीवी कैमरे* अनिवार्य रूप से लगाने तथा जो कैमरे खराब या बंद पड़े हैं, उन्हें शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर देने के लिए भी कहा गया।

पुलिस द्वारा सभी प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की गई कि वे सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय अपनाकर पुलिस का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button