सीटीएम डाॅ. अनमोल की अध्यक्षता में हुआ समाधान शिविर का आयोजन, प्राप्त हुई पांच शिकायतें


सोनीपत, 05 मार्च। सीटीएम डाॅ. अनमोल की अध्यक्षता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय के तृतीय तल पर किया गया। इस दौरान पांच शिकायतें प्राप्त हुई, जिसपर सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
गुरूवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान पांच शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें गुहणा गांव में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने से संबंधित शिकायत, पानी, बिजली, बुढापा पेंशन व परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने से संबंधित रही। सीटीएम डाॅ. अनमोल ने प्राप्त शिकायतों पर तुरूंत कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए व शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान रखने के लिए कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष समाधान शिविर में स्वंय उपस्थित होकर शिकायतों का समाधान करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एसीपी राजपाल सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनिष मलिक व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



