अवैध शराब तस्करी की एक पूर्व की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार,
न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 05 मार्च । जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सज्जन पुत्र बलबीर निवासी गाँधी नगर, गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाँक 17 मई 2025 को थाना शहर गोहाना मे नियुक्त मुख्य सिपाही धीरज अपनी पुलिस टीम के साथ दौराने गश्त पड़ताल पुरानी सब्जी मंड़ी गोहाना पर मौजुद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक गाडी (कार) का चालक मदन लाल डिगरा पार्क गोहाना के साथ ड्रैन न0 8 की पटरी से पानीपत चुंगी की तरफ आ रहा है। जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। नाका बन्दी की जाये तो काबु आ सकते हैं । जिस सुचना पर पुलिस टीम ड्रैन न0 8 नियर मदन लाल डिगरा पार्क गोहाना पहुची जहां पर एक गाडी आदर्श नगर की तरफ से आती हुई दिखाई दी जो सामने पुलिस टीम को देखकर गाडी से 3 लड़के उतकर गाडी को मौका पर छोडकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाडी की पिछली सीट व गाडी की डिग्गी के अन्दर 257 बोतल मार्का ROYAL STAG व 26 अध्धे शराब मार्का ROYAL STAG व 32 पव्वे शराब मार्का ROYAL STAG व गता पेटी 2 अध्धे शराब मार्का ROYAL STAG व गता पेट्टी 2 पव्वा शराब मार्का ROYAL STAG कुल 326 बोतल शराब मार्का ROYAL STAG (कुल 27 पेटी 2 बोतल) बरामद हुई। इस घटना का आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों कुलदीप पुत्र हरिओम निवासी गांव बलम्भा जिला रोहतक व ऋतिक पुत्र प्रीतम निवासी गोहाना जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। और अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त तीसरे आरोपी सज्जन पुत्र बलबीर निवासी गाँधी नगर, गोहाना जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।



