Breaking NewsCrimeGohanaपुलिस प्रशासन

सट्टा खाईवाली करते चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 हजार 550 रूपये बरामद

 

गोहाना, 5 मार्च । जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने सट्टा खाईवाली करने की घटना मे संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नवीन पुत्र बलवान, प्रवीन उर्फ़ बिट्टु पुत्र रामफल दोनों निवासी आर्दश नगर, गोहाना जिला सोनीपत, मनोज पुत्र गोपालचन्द निवासी कटिहार, बिहार व मनोज पुत्र रामानन्द निवासी अमरपुर जिला लखिसराय, बिहार के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना शहर गोहाना मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक मनीष अपनी पुलिस टीम के साथ होली के मौके पर पुरानी मण्डी मे गश्त पड़ताल हेतु मौजूद थे कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ शरारती तत्व मदनलाल डिगंढा पार्क मे ताशों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे है अगर तुरंत रेड की जाये तो मौके पर काबू आ सकते है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मदनलाल ढिगडा पार्क गोहाना पहुँची तो पार्क की स्टेडियम साईड मे चार व्यक्ति ताश खेलते दिखाई दिये एक लड़का कह रहा था कि नवीन 500 रूपये की मेरी चाल इसी दौरान नवीन ने कहा प्रवीन 500 रूपये की मेरी चाल और एक लड़के ने कहा कि 500 रूपये की मोनज की तरफ से चाल इसी दौरान मनोज की तरफ से भी 500 रूपये की चाल बोलने की आवाज आई तो पुलिस टीम ने जाकर देखा कि 4 लड़के पार्क मे सरेआम ताश द्वारा जुआ खेल रहे है जो एकदम सभी लड़को ने अपने हाथ मे लिये हुए ताश पत्तों को बीच मे फेंक दिया और हड़बड़ाहट मे खड़े हो गये जोकि ताश व रुपये निचे बिखरे पड़े रह गये और भागने की कोशिश करने लगे। तो पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उनको काबू करके 8550 रूपये व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद किये। और उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम नवीन पुत्र बलवान व प्रवीन उर्फ़ बिट्टु पुत्र रामफल दोनों निवासी आर्दश नगर, गोहाना जिला सोनीपत, मनोज पुत्र गोपालचन्द निवासी कटिहार, बिहार हाल हरि गड़ासे वाले का कमरा गोहाना व मनोज पुत्र रामानन्द निवासी अमरपुर जिला लखिसराय, बिहार हाल SBI बैंक के पिछे मनोज का मकान गोहाना बतलाया। इस घटना का जुआ अधिनियम के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग अंकित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरिक्षक दीवानचंद ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना मे संलिप्त चार आरोपियों नवीन पुत्र बलवान, प्रवीन उर्फ़ बिट्टु पुत्र रामफल दोनों निवासी आर्दश नगर, गोहाना जिला सोनीपत, मनोज पुत्र गोपालचन्द निवासी जिला कटिहार, बिहार, मनोज पुत्र रामानन्द निवासी अमरपुर जिला लखिसराय, बिहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button