Gohana
कृषि विभाग ने कहैल्पा गांव में धान की सीधी बिजाई का किया निरीक्षण
गोहाना :- कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहैल्पा गांव में धान की सीधी बिजाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने खेत में जाकर देखा कि किसान द्वारा धान की रोपाई की गई है अथवा बिजाई। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों को प्रति एकड़ चार हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग मुख्यालय ने उपमंडल में आठ हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई करवाने का टारगेट दिया था।



