Gohana

सरकार मणिपुर में शांति बहाली के लिए राष्ट्रपति शासन लगाए

गोहाना :- जनसंघर्ष मंच हरियाणा और समतामूलक महिला संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को मणिपुर में महिलाओं के साथ बढ़ रही हिंसा को लेकर शहर में जुलूस निकालकर रोष जताया। उन्होंने शहीद भगत सिंह स्मारक पर एकत्र होकर हिंसा रोकने में विफल रही केंद्र और मणिपुर सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार से मणिपुर में शांति बहाली के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। संगठन के प्रांतीय सलाहकार डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि मणिपुर में बीते कई सप्ताह से हिंसा का दौर चला हुआ है। हिंसा में अब तक कई लोगों की हत्या हो चुकी है। वहीं, हजारों की संख्या में घायल और बेघर हो चुके हैं। हिंसा के चलते मणिपुर में महिलाओं पर भी अत्याचार बढ़ गए हैं। मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। किंतु अब तक केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस अवसर पर डॉ. सुनीता त्यागी, रघुबीर विरोधिया, पवन पांचाल, सतपाल, रामधारी, विनोद चाहर, सुमित, श्याम, प्रदीप त्यागी, ललित, मदन अत्रि, रमन, मनदीप, इंद्रावती, बिमला, स्नेहा, मनीषा, बबीता मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button