Breaking NewsCrimeSonipatपुलिस प्रशासन

नाबालिग लड़की के साथ दूष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

सोनीपत, 2 अप्रैल : जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दूष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रूपेंद्र पुत्र महेन्द्र निवासी रिटौली कबूलपुर जिला रोहतक का रहने वाला है।

              इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2025 को जिला सोनीपत निवासी एक नाबालिग लड़की ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी की रूपेंद्र पुत्र महेन्द्र ने मेरे साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया हैl इस घटना का भारतीय न्याय सहिंता की धाराओ व पोक्सो अधिनियम के तहत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

            थाना सदर सोनीपत की अनुसन्धान टीम में नियुक्त महिला उप निरीक्षक बबिता ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए  नाबालिग लडकी के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। और दुसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी रूपेंद्र पुत्र महेन्द्र निवासी रिटौली कबूलपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button