महमूदपुर ड्रेन हुई फूल किसानों को पटरी टूटने का डर
गोहाना महमूदपुर ड्रेन में पानी अधिक आने से वह पटरी के लेवल में पहुंच गया है। इससे किसानों को पटरी टूटने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलकुंभी से ड्रेन में पानी का बहाव कम है। ड्रेन ओवरफ्लो होने से गांव के करीब 400 एकड़ में जलभराव हो जाएगा। ग्रामीण राजेश, राजबीर, रणबीर, धर्मबीर, संदीप, प्रदीप, नवीन का कहना है कि गांव के खेतों से पानी की निकासी ड्रेन पर निर्भर है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में बरसात हो रही है।
बरसात के कारण ड्रेन में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। ड्रेन में पानी पटरी के लेवल तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से पानी की निकासी लगातार ड्रेन में हो रही है। ड्रेन की सफाई सही ढंग से नहीं होने के कारण पानी का बहाव कम है। वहीं ड्रेन में जलकुंभी भी भरी हुई है। इससे पानी की निकासी बहुत धीमी गति से हो रही है। किसानों को डर है कि बरसात होने से ड्रेन का पानी पटरी को तोड़ते हुए खेतों में भर जाएगा। इससे गांव के करीब 400 एकड़ में जलभराव की स्थिति बन जाएगी।
महमूदपुर ड्रेन में जलकुंभी को दिखाते युवक। बहाव में नहीं आने दी जाएगी बाधा बरसात सीजन से पहले महमूदपुर ड्रेन की सफाई कराई थी। ड्रेन में पानी की बहाव ठीक है। सीजन के दौरान पानी निकासी व बहाव में बाधा नहीं आने दी जाएगी। पुनीत साहनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, गोहाना



