Gohana

बनवासा गांव में ग्रामीण की जलघर के टैंक में डूबने से हुई मौत

गोहाना :- बनवासा गांव में ग्रामीण की जलघर के टैंक में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जलघर पर गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बनवासा गांव निवासी रोहतास(40) खेतीबाड़ी करता था। उसके दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई करते हैं। परिजनों के अनुसार वह सोमवार दोपहर बाद पशुओं को चराने के बाद घर पर आया था। उसके बाद वह गांव के अड्डे पर चला गया। परिजनों ने बताया कि वहां से रोहतास गांव के ही विकास के साथ चला गया। उसके बाद देर शाम को विकास ने उन्हें जानकारी दी कि रोहतास गांव में ही बने जलघर के टैंक में गिर गया। इस पर वे मौके पर पहुंचे और रोहतास को टैंक से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरोदा थाना की पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button