Breaking NewsHisarPoliticsनगर निकाय चुनावबीजेपीहरियाणा सरकार

सिरसा में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत

सिरसा :- सिरसा में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप भट्टी और सभी 32 वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। वायु सेना केंद्र में पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया और चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य नेता मौजूद थे। शुक्रवार को सिरसा में आयोजित रोङ शो में शामिल होने लिए सीएम वायु सेना केंद्र में पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी का गोपाल कांडा ने स्वागत किया। गोपाल कांडा ने उन्हें बुके भेंट किए। गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वायु सेना केंद्र के बाद सीधे मुख्यमंत्री के साथ गोपाल कांडा अनाज मंडी स्थित कांडा एग्रीकल्चर पहुंचे। गोबिंद कांडा ने कांडा एग्रीकल्चर पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया । गोबिंद कांडा ने उन्हें बुके भेंट किए। यहां मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सभी उम्मीदवारों से मुलाकात की। उसके बाद रोङ शो निकाला गया ll

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button