Rohtak Municipal Corporation Election: बीजेपी ने जारी की 22 वार्ड पार्षदों की सूची, सात जाट समुदाय से

Rohtak Municipal Corporation Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रोहतक नगर निगम चुनावों के लिए अपने 22 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा की थी। इस सूची में सबसे अधिक सात उम्मीदवार जाट समुदाय से हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और पंजाबी समुदाय से चार-चार उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने महापौर पद के लिए युवा चेहरा अमित खट्टक को मैदान में उतारा है।
जाट समुदाय से पार्षद उम्मीदवार:
- अक्षय (वार्ड 1)
- कुलबीर (वार्ड 9)
- मेजर ज्योति बोहर (वार्ड 10)
- राजेश प्रधान (वार्ड 11)
- सुशील नांदल (वार्ड 12)
- सूबेदार धर्मबीर फौजी (वार्ड 13)
- रीना रानी (वार्ड 22)
अनुसूचित जाति (SC) से उम्मीदवार:
- आशा लता (वार्ड 2)
- शोभा बिरलान (वार्ड 3)
- रिंकू देवी (वार्ड 4)
- सुरेश किराड़ (वार्ड 5)
पंजाबी समुदाय से उम्मीदवार:
- कपिल नागपाल (वार्ड 7)
- कंचन खुराना (वार्ड 14)
- अनीता मिगलानी (वार्ड 15)
- मुक्ता नागपाल (वार्ड 16)
ब्राह्मण और बनिया समुदाय से उम्मीदवार:
- डिंपल जैन (वार्ड 17)
- नरेंद्र कौशिक (वार्ड 19)
- प्रवीन कौशिक (वार्ड 20)
अन्य समुदायों से उम्मीदवार:
- नीरा भटनागर कायस्थ (वार्ड 6)
- कविता सैनी (वार्ड 8)
- देवी रानी रोहिल्ला (वार्ड 18)
- बिजेंद्र बैरागी (वार्ड 21)
जाट समुदाय पर बीजेपी का फोकस
रोहतक जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया था। जाट बहुल इस जिले में बीजेपी ने नगर निगम चुनावों में अपनी रणनीति बदली है। 22 वार्डों में से सबसे अधिक सात उम्मीदवार जाट समुदाय से उतारे गए हैं। इसके बाद चार अनुसूचित जाति और चार पंजाबी समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने दिए 12 नए चेहरों को मौका
बीजेपी ने 22 वार्डों में से 12 नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। इनमें सुरेश किराड़, कंचन खुराना, नीरा भटनागर, अनीता मिगलानी, मुक्ता नागपाल, डिंपल जैन और प्रवीन कौशिक पहले भी निगम चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, राजेश प्रधान की पत्नी पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। अक्षय, आशा लता, शोभा बिरलान, रिंकू देवी, कपिल नागपाल, कविता सैनी, कुलबीर, मेजर ज्योति बोहर, सुशील नांदल, धर्मबीर फौजी, देवी रानी रोहिल्ला, नरेंद्र कौशिक, बिजेंद्र बैरागी और रीना सुनारिया पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे है
थानेसर विधानसभा: बीजेपी ने घोषित किए 32 वार्डों के प्रत्याशी
बीजेपी ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम चुनावों के लिए 32 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय समीकरण और अनुभव को ध्यान में रखकर किया गया है।
थानेसर नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार:
- गौरव कुमार भट्ट (वार्ड 1)
- प्रवीण रानी (वार्ड 2)
- सिमरन (वार्ड 3)
- कमल किशोर (वार्ड 4)
- संदीप कोहली (वार्ड 5)
- ज्योति झांगड़ा (वार्ड 6)
- निशा मदान (वार्ड 7)
- सतीश गर्ग (वार्ड 8)
- मनक सिंह (वार्ड 9)
- पंकज खन्ना (वार्ड 10)
- सुषमा मेहता (वार्ड 11)
- दरबारा सिंह (वार्ड 12)
- दुष्यंत हरियाल बक्शी (वार्ड 13)
- बक्शीश कौर (वार्ड 14)
- मोहन लाल अरोड़ा (वार्ड 15)
- सरिता देवी (वार्ड 16)
- प्रेम नारायण अवस्थी (वार्ड 17)
- श्याम लाल सिंगला (वार्ड 18)
- मुकुंद लाल (वार्ड 19)
- मनींदर छिंदा (वार्ड 20)
- एकता गोयल (वार्ड 21)
- चेतन धनक (वार्ड 22)
- गुरजीत सिंह (वार्ड 23)
- पूजा यादव (वार्ड 24)
- आशु बाला (वार्ड 25)
- प्रिया नरंग (वार्ड 26)
- धनराज (वार्ड 27)
- रेखा (वार्ड 28)
- रामराज कौशिक (वार्ड 29)
- वेद प्रकाश (वार्ड 30)
- कवि बजाज (वार्ड 31)
- सुधीर चुग (वार्ड 32)
बीजेपी ने क्षेत्रीय समीकरण को साधा
बीजेपी ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम चुनावों में क्षेत्रीय समीकरण और जातीय गणित को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
बीजेपी ने रोहतक और थानेसर नगर निगम चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रोहतक में जाट समुदाय पर फोकस करने के साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति और पंजाबी समुदाय को भी साधने का प्रयास किया है। वहीं, थानेसर में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय किए गए हैं। अब देखना होगा कि ये चुनावी रणनीति बीजेपी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है।