Gohana

पंचायती जमीन को खेती के लिए दिया खोला शराब का ठेका

गोहाना :- कासंडी गांव की ग्राम पंचायत ने जिस पंचायती जमीन को खेती के लिए किसान को बोली पर दिया है। उस पर ठेकेदार ने शराब का ठेका खोल दिया है। इसको लेकर गांव के सरपंच संदीप आर्य ने नाराजगी जताई। ठेकेदार पर बिना पंचायत से अनुमति लिए पंचायती जमीन पर अवैध रूप से ठेका खोलने का आरोप लगाया। इसी को लेकर सरपंच ने गृहमंत्री अनिल विज, उपायुक्त व आबकारी विभाग के जिला आयुक्त को पत्र लिखकर ठेका हटाने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कासंडी गांव के सरपंच संदीप आर्य ने बताया कि उनका गांव आर्य समाजी है। यहां आजादी के समय का आर्य समाज मान्यता स्थल भी है। उनके अनुसार गांव में 20 साल से शराब का ठेका नहीं खुला है। अब एक ठेकेदार ने पंचायत ने बिना मंजूरी लिए शराब का ठेका खोल दिया। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को पंचायती जमीन पर ठेका खोेल स्थापित किया है। सरपंच संदीप आर्य ने बताया कि यह जमीन 17 मई को गांव के ही राजकुमार को खेती करने के लिए बोली पर दे दी गई थी। यह रिकॉर्ड ठेकेदार को भी दिखाया था। इस पर ठेकेदार ने दो दिन का समय मांगा। सरपंच संदीप का आरोप है कि अब तक न तो ठेकेदार ने वहां से शराब का ठेका हटाया और न ही अधिकारियों ने कोई समाधान कराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button