मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेगे 15 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी रहगें मौजूद

रोहतक :-10 जनवरी : महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की भव्य प्रतिमा का अनावरण 15 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेगे। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित ने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की सात फीट ऊंची 4 टन वजन वाली आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेगे। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेगे, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, विधायक मुकेश दत्त, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुडडा, व रेनू डाबला मौजूद रहेगे। उन्होंने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ साहित्यकार व इतिहासकार भी थे और आजादी से पूर्व जहां उन्होंने अंग्रेजों के जुल्म व दमन के खिलाफ संघर्ष किया था, उनके बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। इस अवसर पर प्यारेलाल कटारिया, धर्म सिंह प्रजापति, रणधीर भारद्वाज, कैप्टन ऋ षि प्रकाश, सतीश प्रकाश पहरावर, ज्ञानी राम भारद्वाज, चंद्रभान अत्री, अनूप डगर, रविंद्र दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।