गोहाना :- कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को रोहतक-पानीपत हाइवे को वन-वे कर दिया। इसके साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई। एक एंबुलेंस को भी खड़ा कराया गया था। शिवरात्रि को लेकर शिवालयों को भी विशेष रूप से सजाया गया। यहां शुक्रवार देर रात से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। प्रदेश के रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ आदि जिलों के साथ-साथ राजस्थान के शिवभक्त कांवड़िए भी शहर से होकर गुजरते हैं। अधिकांश रोहतक-पानीपत हाइवे से होते हुए शहर के अंदर से गुजरते हैं। शनिवार को शिवरात्रि के चलते शुक्रवार को हाइवे और शहर के अंदर कांवड़ियों की आवाजाही अधिक रही। शिवरात्रि से एक दिन पहले डाक कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। इससे हाइवे और शहर के अंदर ट्रैफिक भी बढ़ जाता है। इससे पुलिस ने यह प्लान बनाया है।
Related Articles
BS-IV एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा में स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग
1 week ago
स्व. सत्या देवी विरमानी की पावन स्मृति में महादेव रिसॉर्ट मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, संत-महात्माओं व गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
July 8, 2026
Check Also
Close

