Gohana

गुमड़ गांव में एक ट्राला खराब होने से लगा जाम ; डॉयल 112 ने खुलवाया

गन्नौर । गुमड़ गांव में मेन रोड पर एक ट्रक (ट्राला) मोड़ते समय खराब हो गया। बीचोंबीच ट्राला खड़े पर जाम के हालात पैदा हो गए और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने के बाद डायल-112 ने मौके पर पहुंची और जेसीबी को बुलाकर खराब ट्राला को साइड में कराया। जिसके बाद राहगीर अपने गंतव्य की तरफ बढ़े। ग्रामीण सहदेव ने बताया कि गुमड़ में गैस पाइप लाइन दबाई जा रही है। जो कंपनी पाइप लाइन दबा रही है, ये उन्हीं का ट्रक है। जो रास्ते में खराब हो गया है। डायल 112 से एसआई रमेश कुमार ने बताया कि गुमड़ में सड़क के बीचोंबीच ट्रक खराब होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जेसीबी को बुलाया और खराब गाड़ी को हटवाया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button