Gohana

S D M साहब ने अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में जलभराव का लिया जायजा ; पानी निकासी के दिए निर्देश

गोहाना :- लघु सचिवालय में गुरूवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए राहत कार्यों को प्राथमिकता देने और पानी निकासी के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में जाकर जलभराव का जायजा लिया। बीते दिनों हुई तेज बरसात से उपमंडल के कई गांवों के खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है।’

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कई गांवों के तालाब भी ओवरफ्लो हो गए हैं। बरसात से सड़कों की हालत भी जर्जर हो गई है। गुरुवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ खानपुर कलां, गामड़ी, कासंडा, कासंडी, कथूरा और बरोदा गांव का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी बरसात कम हुई है। इसके चलते कम ही गांवों के खेतों में जलभराव हुआ है। जल्द ही इन खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करवा दी जाएगी। पानी निकासी के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पंपसेटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को भी पानी निकासी के लिए बिजली सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत करवाने को कहा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग से एक्सईएन पुनीत साहनी, एसडीओ सुजीत, प्रियवर्त, राजित मलिक, अक्षय कुमार, बीडीपीओ परमजीत आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button