Gohana

अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से बसों का संचालन बंद

क्षेत्र में हो रही बरसात ने चंडीगढ़ का सफर भी मुश्किल बना दिया है। नदियों में उफान के चलते रोडवेज बसें चंडीगढ़ नहीं पहुंच रही हैं। सब डिपो से चंडीगढ़ जाने वाली बसें बीच रास्ते से ही वापस आ रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने भी यात्रियों को अधिक जरूरी होने पर ही सफर करने की सलाह दी है। गोहाना सब डिपो से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन 11 बसें चलती थीं। इन बसों में प्रतिदिन करीब 500 यात्री चंडीगढ़ के लिए सफर करते थे। चंडीगढ़ के लिए ज्यादातर बसें सुबह के समय ही चलती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ज्यादा बरसात के कारण अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद है। हाईवे बंद होने के कारण बसें चंडीगढ़ तक नहीं पहुंच रही हैं। रूट डायवर्ट करने के बावजूद बसे चंडीगढ़ तक नहीं पहुंची। बसों को अंबाला और शाहबाद से वापस भेज दिया गया। यात्रियों और बसों की सुरक्षा के लिए रोडवेज अधिकारियों ने चंडीगढ़ बसें भेजना बंद कर दिया है। चंडीगढ़ के लिए सीधी बसें नहीं चलने से यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। रोडवेज अधिकारी यात्रियों को भी चंडीगढ़ के लिए सफर नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

किलोमीटर पूरे करने के लिए बसों को दिल्ली भेज रहे बसें : चंडीगढ़ चलने वाली ज्यादातर बसें किलोमीटर स्कीम की थी। इन बसों के किलोमीटर पूरे करने के लिए अधिकारी पानीपत से रोहतक और दिल्ली रूट पर चला रहे हैं। अधिकारियों ने बसों को लोकल रूटों पर भी चलाना शुरू कर दिया है।

हाईवे बंद होने के चलते चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इस रूट पर बसों का संचालन आला अधिकारियों के आदेश अनुसार किया जाएगा। राकेश सैनी, डीआई, बस अड्डा, गोहाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button