Gohana

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नप को दो महीने से नहीं मिला बजट

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नप प्रशासन को बीते दो महीने से बजट नहीं मिला है। इस कारण नप प्रशासन लाभार्थियों को योजना के तहत किस्त नहीं दे पा रहा है। इसके चलते लोगों ने अपने मकानों के निर्माण कार्य भी बंद कर दिए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बजट जारी होते ही लाभार्थियों को किस्त जारी कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना मकान बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके अलावा मकान की मरम्मत कराने के लिए तीन किस्तों में डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं। गोहाना शहर में योजना के 906 लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक केवल 114 लाभार्थियों को ही योजना के तहत तीनों किस्त मिली हैं। इसके अलावा 250 को पहली व दूसरी और बाकी की फाइलों पर प्रक्रिया चली हुई है।

^प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का बजट सरकार द्वारा भेजा जाता है। आगामी बजट देने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। अब सरकार से बजट मिलते ही लाभार्थियों को भी किस्त जारी कर दी जाएंगी। – कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button