Gohana
गोहाना के महम रोड पर खंभों के साथ बांधी गई इंटरनेट की केबल हटाई।
शहर में केबल ऑपरेटरों और इंटरनेट संचालकों ने केबल बिजली के खंभों के साथ बांधी हुई हैं। इससे बिजली के खंभे गिरने का अंदेशा बना हुआ है। मंगलवार को निगमकर्मियों ने विशेष अभियान चलाकर महम रोड पर खंभों के साथ बांधी गई इंटरनेट की केबल हटाई।
अधिकारियों ने दोबारा से केबल खंभे के साथ बांधने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। बिजली के खंभों पर केबल ऑपरेटर और इंटरनेट संचालक भी केबल बांध देते हैं। इससे बिजली के खंभों पर अनावश्यक खिंचाव बढ़ जाता है। इससे बिजली के खंभे गिरने की आशंका बनी रहती है। नियमानुसार बिजली के खंभे पर अन्य प्रकार की केबल को नहीं बांधा जा सकता है।



