Breaking NewsGohanaविधानसभा चुनाव

अपने में से एक को निर्दलीय चुनाव लड़वाएंगे गोहाना के असंतुष्ट लोकल टिकटार्थी ; कार्यकर्ता स्वाभिमान सभा से दिखाई ताकत : सर्वसम्मति से नहीं हुआ चयन तो डाली जाएंगी पर्चियां

गोहाना :-10 सितंबर : भाजपा द्वारा गोहाना सीट से रोहतक के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध कर रहे लोकल टिकटार्थियों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से अपनी ताकत दिखाई। कार्यकर्ता स्वाभिमान सभा में ऐलान किया गया कि लोकल टिकटार्थी अपने में से एक को निर्दलीय चुनाव लड़वाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार की घोषणा बुधवार को होगी। यदि सर्वसम्मति से चयन नहीं हुआ तो पर्चियां डाल कर फैसला होगा।

कार्यकर्ता स्वाभिमान सभा में लोकल टिकटार्थियों ने बाहरी के मुद्दे पर प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा पर जम कर भड़ास निकाली। इन टिकटार्थियों में शामिल भाजपा के प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा और सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा भी पहुंचे।

अध्यक्षता लोकल टिकटार्थियों की कोर कमेटी के संरक्षक ठेकेदार जय सिंह ने की। जिस समय पं. उमेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा पर तीखे प्रहार कर रहे थे, तभी आयोजन में मौजूद डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थक बताए जा रहे लोगों ने हंगामा कर दिया। लेकिन मौके पर प्रत्याशी के विरोधियों की संख्या अधिक होने से उन लोगों को वहां से खिसक जाना पड़ा।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लोकल टिकटार्थी इसे अपने विरोध की जीत मान रहे हैं कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा अपना नामांकन ताम-झाम से नहीं कर सके और गुपचुप करने के लिए मजबूर हो गए। वैसे लोकल टिकटार्थियों की ताकत लगातार कमजोर हो रही है। इसे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री परमवीर सैनी ने मंच से माना। उन्होंने कहा : जिन पर प्रश्नचिह्न थे, वे उधर चले भी गए हैं।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बाहरी की है। जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक ने कहा कि अभी नामांकन का समय शेष है, शीर्ष नेतृत्व को हमारे बीच में आ कर हमारी पीड़ा, हमारी आवाज सुननी चाहिए ।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कोर कमेटी के संरक्षक ठेकेदार जय सिंह ने कहा कि लोकल टिकटार्थियों में से कौन उनके प्रतिनिधि के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ेगा, इसका ऐलान बुधवार को पत्रकार वार्ता में किया जाएगा। इस के लिए सब दावेदारों को बैठा कर बातचीत होगी। सर्वसम्मति न होने पर पर्चियां डाली जाएंगी।

इस कार्यकर्ता स्वाभिमान सभा में शेर सिंह बेडवाल, दिलबाग बाजवान, डॉ. रमेश कश्यप, प्रवीण कश्यप, भानु प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र आर्य, सतीश जांगड़ा, संजय जांगड़ा, मुकेश रोहिल्ला आदि भाजपा नेता भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button