Breaking NewsEducationGohana

गीता विद्या मंदिर मे भारत सरकार के कीर्ति कार्यक्रम में करवाई गतिविधियां

गोहाना :-4 सितंबर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में बुधवार को केंद्र सरकार के खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।

कीर्ति कार्यक्रम को इसी साल भारत सरकार के युवा मामले, खेल, श्रम और रोजगार विभाग द्वारा इसी वर्ष प्रारंभ किया गया है।

कीर्ति का मुख्य ध्येय देश भर में खेल की प्रतिभाओं की खोज, खेलों के जरिए नशे की लत दूर करना और गैजेट के कारण होने वाले व्यवधान को कम करना है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कीर्ति के परीक्षण के लिए गीता विद्या मंदिर में रोहतक के कोच सुरेंद्र सांगवान के साथ साई, एन.सी.ओ.ई. का स्टाफ और स्वयंसेवक पहुंचे।

अध्यक्षता प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। कीर्ति कार्यक्रम के लिए स्कूल के विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।

अश्विनी कुमार के अनुसार कीर्ति के पहले चरण में 70 केंद्रों पर 3,62,683 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें से 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 हजार मूल्यांकन किए गए। खेलो इंडिया मीट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले महाराष्ट्र और हरियाणा में सबसे ज्यादा मूल्यांकन हुए ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button