Breaking NewsEducationGameGohana

भिक्खी में आयोजित उत्तर क्षेत्र के खेलों में छाया गोहाना का गीता विद्या मंदिर

गोहाना :-1 सितंबर : अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती द्वारा पंजाब के शहर भिक्खी में आयोजित उत्तर क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताओं में गोहाना का गीता विद्या मंदिर छा गया। चयनित विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल के अनुसार 35वीं उत्तर क्षेत्र खेलकूद प्रतियोगिताएं भिक्खी में हुईं। इन प्रतियोगिताओं में गीता विद्या मंदिर के बच्चों ने अंडर- 14 के आयु वर्ग में वंश, सक्षम और यश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अंडर-17 के वर्ग में नवनीत, हर्ष और सुहाना ने स्वर्ण पदक जब कि नीतेश ने कांस्य पदक हासिल किया । उत्तर क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिता में सात छात्रों और एक छात्रा ने भाग लिया।विजेता खिलाड़ियों की तैयारी शारीरिक शिक्षा की शिक्षिका जनता, रेखा, शिक्षक नवीन ने करवाई। ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित हो गए हैं। ये खेल भी इस बार पंजाब में ही होंगे। ये खेल वहां सहारनपुर में आयोजित होंगे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button