जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस की निबंध प्रतियोगिता में कशिश प्रथम
गोहाना :-29 अगस्त : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रथम स्थान पर छात्रा कशिश रही। द्वितीय स्थान पर खुशबू चहल, तृतीय स्थान पर दीक्षा रही। हर्षिता को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने की अध्यक्षता स्कूल के एम.डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने किया।निर्णायक मंडल में शिक्षक चिराग जैन और शिक्षिका राधिका रहे। एस.डी. सुनील शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने ओलिम्पिक खेलों में तीन बार देश की झोली में स्वर्ण पदक डाले। उन्हीं के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उन्हीं के नाम से अवार्ड दिया जाता है।