Gohana

उपभोक्ताओं की माँग के अनुसार बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम ने खानपुर खुर्द सब स्टेशन की बढ़ाई क्षमता ; और बुटाना सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का प्रपोजल भेजा मुख्यालय

गोहाना :- घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से निगम की बिजली की खपत बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार बिजली सप्लाई देने के लिए निगम ने खानपुर खुर्द सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई है। सब स्टेशन में 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। निगम अधिकारियों ने अब बुटाना सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का भी प्रपोजल मुख्यालय भेजा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए विभिन्न गांवों में 33 केवी क्षमता के सब-स्टेशन तैयार किए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार उपमंडल में घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शनों की संख्या में वृद्धि हुई है। नए कनेक्शन बढ़ने से निगम के सब-स्टेशनों पर लोड बढ़ गया है। इससे निगम निगम का खानपुर खुर्द और बुटाना और सबस्टेशन ओवरलोड हो गया। निगम अधिकारियों ने खानपुर खुर्द सब स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर रखवाया है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि सब-स्टेशनों पर लोड बढ़ने का मुख्य कारण घरों में बिजली उपकरणों की लगातार हो रही वृद्धि है। गांवों में लोग घरों में प्रयोग हो रहे लोड को आवेदन में कम दर्शाते हैं। गांव में बिजली सप्लाई की व्यवस्था उपभोक्ता द्वारा दर्शाए गए लोड के आधार पर की जाती है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button