Breaking NewsGohanaHealthधरना प्रदर्शन

नेशनल लॉ की मांग करते हुए गोहाना में 24 घंटे की हड़ताल प्रारंभ की गोहाना के चिकित्सकों ने

 

गोहाना :-17 अगस्त : कोलकाता में चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आई.एम.ए. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर गोहाना इकाई ने 24 घंटे की हड़ताल प्रारंभ कर दी। यह हड़ताल शनिवार की सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई और रविवार की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

कोलकाता की घटना को मानवता के नाम पर कलंक बताते हुए चिकित्सकों ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की। चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल लॉ बनाने की जोरदार वकालत की गई। विक्षोभ बैठक की अध्यक्षता आई.एम.ए. की गोहाना यूनिट के अध्यक्ष डॉ. बी. के. गुप्ता ने की।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. सी.डी. शर्मा, डॉ. सेवा राम गोयल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. जयकरण लठवाल, डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. रघुबीर शर्मा, डॉ. कार्तिक पन्नू और डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई घटना में हैवानियत की सब हदों को पार कर दिया गया।

महिला चिकित्सकों में डॉ. कौशल गोयल, डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. बबीता नांदल, डॉ. सलोनी गुप्ता, डॉ. मोनिका पन्नू और डॉ.नेहा शर्मा ने कहा कि कोलकाता की वारदात में संलिप्त सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए तथा उन सब को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए ताकि कोई भविष्य में ऐसा दुस्साहस दोबारा न कर सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button