Breaking NewsGohanaPatriotismReligionSocial

गोहाना के जैन श्रद्धालुओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सुबह के समय निकाली प्रभातफेरी

गोहाना :-17 अगस्त : गोहाना के जैन श्रद्धालुओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सुबह के समय प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभातफेरी पुरानी अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक से प्रारंभ हो कर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। बाद में जैन स्थानक में एस. एस. जैन सभा के अध्यक्ष अशोक जैन ने ध्वजारोहण किया। संयोजन सचिव राजीव जैन ने किया। मार्गदर्शन राम कुमार जैन, जगदीश जैन, कपूर चंद जैन, नेम चंद जैन और मास्टर सत्य नारायण जैन ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button