AdministrationBreaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना के शहीद मदन लाल धींगडा स्टेडियम में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, कॉनफेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी ने किया ध्वजारोहण

गोहाना :-16 अगस्त : आज गोहाना के शहीद मदन लाल धींगडा स्टेडियम में उपमंडल स्तरीय 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया | इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा कॉनफेड के चेयरमैन श्री कर्मबीर सैनी रहे | समारोह की अध्यक्षता गोहाना के एस.डी.एम. विवेक आर्य ने की | मुख्य अतिथि का गोहाना पहुँचने पर गोहाना के एस डी एम विवेक आर्य, नगर परिषद की चेयर पर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया |उन्होंने पहले शहीद चौक पर शहीदो को पुष्प अर्पित कर
शहीदों को नमन किया । मुख्य अतिथि ने समारोह में छवजारोहण किया, और समारोह में उपस्थित जनता को सम्बोधित किया | समारोह में मुख्यअतिथि ने शहीदों के परिवार जनो व स्वतत्रता सेनानीओ को शाल देकर सम्मानित किया |

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद की चेयर पर्सन रजनी बिरमानी, उनके पति इन्द्रजीत बिरमानी नायब तहसीलदार शिवराज, बी ई ओ गोहाना अनिल श्योराण, बी ई ओ मुंडलाना बसन्त ढिल्लो, एस डी ओ कृषि विभाग गोहाना राजेन्द प्रसाद मेहरा, डा० ओम प्रकाश शर्मा, परमवीर सैनी, नरेन्द्र गहलावत रणधीर लठवाल, भूपेन्द्र मलिक, प्प्राचर्य सुशील बंसल, सितेन्द्र दहिया, जितेन्द्र गेरा, डॉ एस एन गुप्ता, सुमित मित्तल व गोहाना के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

इस मौके पर पंजाबी सेवा समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button