Gohana

गोहाना में बारिश आमजन के लिए बनी आफत ; कपास की खेती करने वाले किसानों की बढ़ाई चिंता

गोहाना उपमंडल में शनिवार रात व रविवार को दिनभर बारिश हुई। हालांकि रविवार को दिनभर हुई बारिश हलकी रही। इस बारिश ने जहां कपास की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ाई, बल्कि आमजन के लिए भी आफत बनी। बारिश से जहां सड़कों व खेतों में जलभराव हुआ, वहीं शहर में समता चौक पर सड़क भी धंस गई। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से पानी निकासी का बेहतर समाधान कराने की मांग की। उपमंडल क्षेत्र में बीते कई दिन से बारिश हो रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शनिवार को दिन में जहां गोहाना तहसील में 47 एमएम बारिश हुई थी, वहीं रात को 39 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा खानपुर कलां उप तहसील में भी रातभर 51 एमएम बारिश हुई। उसके बाद रविवार को दिनभर हल्की बारिश होती रही। शाम तक गोहाना में 3 और खानपुर कलां में 4 एमएम बारिश हुई। ऐसे में बीते 24 घंटे में गोहाना तहसील में 42 और खानपुर कलां उप तहसील में 55 एमएम बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत भी दिलाई। इसके अलावा बारिश के चलते शहर में जहां जींद रोड, पानीपत रोड, सोनीपत रोड, खानपुर रोड समेत मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ, वहीं समता चौक पर सड़क भी धंस गई।

इससे आसपास के दुकानदारों ने रोष जताया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों चौक के पास सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन बारिश से फिर से सड़क धंस गई। उसके बाद प्रशासन द्वारा यहां मिट्टी डलवाकर छोड़ दिया, जिससे यहां दुपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने से चोट लगने का डर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की सही तरह से मरम्मत कराने की भी मांग की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button