Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी पी एस महिला विश्व विधालय में भगत फूल सिंह के 82वें बलिदान दिवस तथा पद्मश्री.सुभाषिणी देवी की 110वीं जयंती मनाई गई

अपने टैलेंट को तराशें और सफलता की उड़ान भरें : प्रो. सुदेश

गोहाना :- महिला विश्वविद्यालय महान शिक्षाविद भगत फूल सिंह एवं उनकी पुत्री पद्मश्री बहन सुभाषिणी देवी की तपोस्थली है। यह विश्वविद्यालय उनके बलिदान और उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में जन भागीदारी का जीवंत उदाहरण है। यह उद्गार बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय की वी. सी. प्रो सुदेश ने बुधवार को भगत फूल सिंह के 82वें बलिदान दिवस तथा पद्मश्री.सुभाषिणी देवी की 110वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए व्यक्त किए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यह विधि की विडंबना है कि पिता के बलिदान दिवस और बेटी का जन्मदिन, एक ही तिथि को हैं । संस्कारम सभागार में वी. सी. प्रो सुदेश ने कहा कि हमें भौतिकता की चकाचौंध में अपना मूल लक्ष्य नहीं भूलना चाहिए, यह उन महान आत्माओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वी.सी. ने ओलिम्पिक विजेता मनु भाकर का उदाहरण देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने टैलेंट को तराशें और सफलता की उड़ान भरें। उन्होंने उपस्थित जन से त्याग की भावना विकसित करने और पूर्ण ऊर्जा के साथ मेहनत करने का आह्वान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button