Gohana

47 एमएम बरसात से शहर में बिगड़े हालात ; सड़कों पर डेढ़ फीट तक हुआ जलभराव

पानी में फंसे हुए वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा।

गोहाना :- क्षेत्र में शनिवार को करीब 47 एमएम बरसात हुई, जिससे शहर में हालात बिगड़े। अधिक बरसात से शहर में पानी निकासी की व्यवस्था ठप हो गई। सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। शहर की अधिकांश सड़कों और कॉलोनियों में कई घंटों तक पानी भरा रहा। सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिक बरसात के कारण पानी में वाहन बंद हो गए। लोगों ने धक्का लगाकर पानी में फंसे हुए वाहनों को बाहर निकलवाया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार बरसात हो रही है। बरसात ने प्रशासन के शहर में पानी निकासी के सभी दावे फेल कर दिए। शनिवार को क्षेत्र में दिनभर बरसात होती रही। बरसात से तापमान भी घट कर 28 डिग्री तक आ गया। बरसात से शहर की मुख्य सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। सीवर और नालों से व्यवस्थित ढंग से पानी की निकासी नहीं होने के चलते कई घंटों तक सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कों पर अधिक पानी भरने से दुपहिया के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर अधिक पानी भरा होने के कारण वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। पानी में फंसे हुए वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button