Gohana

खानपुर कलां रोड गड्‌ढों में तब्दील ; हालत जर्जर हो चुकी है।

खानपुर कलां गांव में महिला विवि और मेडिकल कॉलेज बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन हजारों में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं महिला विवि में भी करीब छह हजार छात्राएं पढ़ती हैं। रोड की हालत जर्जर हो चुकी है।

खानपुर कलां रोड गड्‌ढों में तब्दील हो गई है लेकिन विभाग इसे ठीक कराने को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीते दिनों हुई बरसात का पानी गड्ढों में भर गया और सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई है। यहां आए दिन दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पीडब्ल्यूडी ने गोहाना-खानपुर कलां रोड निर्माण 2021 में कराया था। उस दौरान रोड पर कंक्रीट की लेयर बिछाई गई थी, जिस पर विभाग द्वारा करीब 3.83 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। लेयर बिछाने के बाद से अब तक रोड की मरम्मत नहीं कराई गई है। खानपुर कलां गांव में महिला विवि और मेडिकल कॉलेज बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन हजारों में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं महिला विवि में भी करीब छह हजार छात्राएं पढ़ती हैं। रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण दिलावर, सतपाल, मनोज, अजमेर, सतीश, सुशील का कहना है कि पीडब्लयूडी अधिकारियों से रोड का नवनिर्माण करवाने की मांगी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

^रोड पर बरसात का पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी करवाकर रोड पर बने गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। बरसात सीजन खत्म होने पर रोड की मरम्मत कराई जाएगी। संजय शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button