Breaking NewsGohanaPatriotismPolitics

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे द्वारा वजीरपुरा गाँव में वी. पी. सिंह की 93वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित की

8वे पी. एम. वी.पी. सिंह ने भूदान आंदोलन में दान की थी अपनी 30 हजार बीघा जमीन : दांगी

गोहाना :-25 जून : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि देश के 8वें पी.एम. वी. पी. सिंह ने भूदान आंदोलन में अपनी 30 हजार बीघा जमीन गरीबों के लिए दान कर दी थी ।

दांगी वी. पी. सिंह की 93वीं जयंती पर वजीरपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद राम बैरागी ने की। मोर्चे के मुख्य संरक्षक के अनुसार वी. पी. सिंह का पूरा नाम विश्वनाथ प्रताप सिंह था। उनका जन्म 25 जून 1931 को प्रयागराज में हुआ था। वी.पी. सिंह का जन्म एक राजघराने में हुआ और उनके पिता राजा बहादुर राम गोपाल थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोर्चे के मुख्य संरक्षक दांगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सी.एम. से ले कर देश के पी. एम. बनने तक का राजनीतिक सफर तय करते हुए वह चुनाव प्रचार के लिए बस से जाया करते थे। सिंह कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करते थे कि वे जीप में न जा कर साइकिल या बाइक से वोट मांगने के लिए जाएं।

आजाद सिंह दांगी ने स्मरण करवाया कि यह वी.पी. सिंह ही थे जिन्होंने 1990 में प्रधानमंत्री रहते हुए पिछड़ी जातियों के लिए मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू किया था तथा उससे इन जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध हुआ था।

कार्यक्रम में सतबीर पौडिया, राजपाल कश्यप, राम दिया प्रजापति, ईश्वर प्रजापति, अशोक सरोहा, राम कुमार राव, राम मेहर बैरागी, संजीव स्वामी, सुभाष चाहर आदि ने भी श्रद्धासुमन भेंट किए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button