Breaking NewsGohanaPolitics

इंद्रजीत विरमानी के आग्रह पर रोहतक जाते हुए केंद्रीय मन्त्री और पूर्व सी.एम. मनोहर लाल खट्टर गोहाना में रुके और कार्यकर्ताओं से कहा-कमल की कली होगी कैंडिडेट, उसे खिला फूल आप ने बनाना है

गोहाना :-23 जून : आने वाले विधानसभा में प्रत्येक सीट पर कैंडिडेट कमल की कली होगी। उसे खिला कर फूल आप ने बनाना है । रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से यह मनुहार केंद्रीय मंत्री और पूर्व सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने की ।

मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर खट्टर पहली बार गोहाना आए। वह नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति और दिग्गज भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी के आग्रह पर रोहतक जाते हुए रास्ते में रुके और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस दावे के साथ चौंका दिया कि सब सीटों के कैंडिडेट तय हो चुके हैं, कहो तो अभी की अभी घोषित कर दं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हालांकि नतीजे अच्छे नहीं रहे, पर आप ने अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रहने दी। मौसम की गर्मी के साथ चुनाव की गर्मी को झेलते हुए आप सब ने खूब पसीना बहाया।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तीन-साढ़े तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, तब तक अपने पसीने को सूखने मत देना। हरियाणा में तीसरी बार आप की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि राज्य के पांच सांसदों में से तीन को पी. एम. नरेंद्र मोदी ने मंत्री बना दिया है। यह पी. एम. की विशेष अनुकंपा है। तीनों मंत्री आप की ज्यादा से ज्यादा सेवा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाओ।

अपने मंत्रालयों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों के बेहतर विकास के लिए केंद्र नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की ज्यादा से ज्यादा मदद करेगा।

इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, भाजपा के प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ इंद्रजीत विरमानी, दादा बलजीत सिंह मलिक, योगेश्वर दत्त, भूपेंद्र सिंह मलिक, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह आर्य आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button