राजकीय स्कूल माहरा में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गोहाना, मुंडलाना और कथूरा ब्लॉक से करीब 80 विद्यार्थी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी और व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। विद्यार्थी जीवन में योग सबसे महत्वपूर्ण होता है। योग से एकाग्रता बढ़ती है, जिससे विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगता है। इस अवसर पर योग सहायक पूजा, सुनीता आर्या, पीटीआई शमशेर मलिक, अनूज, वीरभान आदि उपस्थित थे।



