Breaking NewsGohanaPatriotism

पं. श्रीराम शर्मा ने झज्जर के टॉऊनहॉल से ब्रिटिश झंडा उतार तिरंगा फहराया था

गोहाना :-2 जून : पं. श्रीराम शर्मा ने झज्जर के टाउनहाल पर लगा ब्रिटिश झंडा उतार कर उसकी जगह तिरंगा ध्वज फहरा दिया था। इस पर अंग्रेज अफसर फर्गुसन ने उन्हें अपनी जीप के पीछे बांध कर घसीटा और कोड़ों से पीटा था।

रविवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। दांगी शहर में सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में पं. श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि नमक सत्याग्रह में आगरा में हुए प्रदर्शन में सबसे आगे तिरंगा हाथ में लिए पं. श्रीराम शर्मा चल रहे थे। अंग्रेजों ने तिरंगा छीनने की कोशिश की तो उन्होंने तिरंगे को मुंह में दबा लिया। अंग्रेज उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हो गए।

सुभाष शर्मा ने कहा कि श्रीराम शर्मा ने करीब 4 हजार पुस्तकें लिखीं। उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय से गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। 15 से 24 साल की उम्र में उन्होंने 24 लाख बार गायत्री मंत्र का पाठ किया।

इस अवसर पर मनोज कौशिक, हरिओम पहलवान, कृष्ण शास्त्री, दीपक कौशिक, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button