Gohana
क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल ; कर्मचारियों की मांगों को सकारात्मक रवैया रखते हुए पूरा करना चाहिए।
ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान अशोक खोखर ने क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन किया। सरकार को भी कर्मचारियों की मांगों को सकारात्मक रवैया रखते हुए पूरा करना चाहिए।
इससे कर्मचारी पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोडवेज परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने का सराहनीय फैसला लिया है। सरकार जल्द ही इसकी फाइल तैयार कर एफडी में भेजे ताकि रोडवेज परिचालकों को इसका लाभ मिल सके।



