Gohana

एक घंटे में 32 एमएम बरसात हुई। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया।

गोहाना :- क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर को तेज हवा के साथ बरसात हुई। करीब एक घंटे में 32 एमएम बरसात हुई। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं बरसात के दौरान छाई काली घटा से दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते नजर आए। बरसात से तापमान में भी आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बीते कई दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही थी। मंगलवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब एक घंटा तक बरसात होती रही। बरसात से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात जहां लोगों के लिए गर्मी से राहत लेकर आई, वहीं जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। बरसात का पानी सड़कों, कॉलोनियों की गलियों में कई घंटों तक भरा रहा। धान की फसल के लिए फायदेमंद बरसात कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में हुई बरसात धान की फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई का कार्य शुरू किया हुआ है। धान की रोपाई के समय अधिक सिंचाई की आवश्यकत रहती है। बरसात से किसानों को कम सिंचाई की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं बरसात का पानी फसलों के लिए अधिक फायदेमंद रहता है। बरोदा रोड पर भरे पानी से निकलते हुए वाहन।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button