Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने गोहाना में की पत्रकार वार्ता

 

गोहाना :- 28 अप्रैल : सोनीपत लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने गोहाना शहर की दुखती रग पर हाथ रख दिया। वह बोले : मुझे अच्छी तरह से पता है कि गोहाना में फोन आते हैं, सेठ जी, इतने पैसे दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। ब्रह्मचारी ने कहा : इस खुली गुंडागर्दी को केवल कांग्रेस मिटा सकती है।

सतपाल ब्रह्मचारी गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक, बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल और सफीदों के विधायक सुभाष देशवाल के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। खुद को बाहरी बताए जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने चुटकी ली : अभी तो मुझे कोई बाबा बताएगा, कोई पुजारी कहेगा, कोई उत्तराखंडी बताएगा।

उन्होंने कहा : मेरे पिता ही नहीं, मेरे दादा और परदादा भी यहीं के हैं। मैं सफीदों के गांगोली गांव का हूं। ब्रह्मचारी ने कहा कि मैं पूरे पांच साल तक हरिद्वार नगर निगम का मेयर रहा हूं, वहां से पूछ लो-मैंने कितना विकास करवाया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जब कोई मटका भी खरीदते हैं, उसे अच्छी तरह से ठोक-बजा कर देखते हैं । उसी तरह से इस बार कांग्रेस ने प्रदेश में टिकट बड़ा सोच-समझ कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी नौ उम्मीदवार नंबर एक के हैं। विवादों से जुड़े सवालों के जवाब देने में वह बचते नजर आए। हर बार कहा : मुझे नहीं पता ।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो से पी.एम. तक घबरा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस को बदनाम कर वोट लेना चाहते हैं । इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर पी. एम. कौन बनेगा, के उत्तर में ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी की ओर संकेत करते हुए कहा कि वही बनेगा जो दिन-रात एक कर रहा है ।कांग्रेस के राम विरोधी होने के आरोप पर प्रतिक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी अयोध्या में गए थे, वहां सरयू में स्नान कर के आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को धर्म और जातियों के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button