21 ट्यूबवेल कनेक्शनों में से 11 को पाइप लाइनों के साथ जोड़ा
लाठ और बीधल गांव के खेतों में भूजल स्तर को नीचे लाने को कृषि विभाग ने ड्रेनेज सिस्टम बना रहा है। इसके लिए ड्रेन तक पाइप लाइनें बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। 21 ट्यूबवेल कनेक्शनों में से 11 को पाइप लाइनों के साथ दिया है। 10 के लिए प्रशिक्षित वेल्डर नहीं मिल रहा है।
इस प्रोजेक्ट से करीब 2800 एकड़ कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी और भूजल स्तर नीचे करने में मदद मिलेगी। लाठ और बीधल गांव लो-लाइन एरिया में हैं। हर वर्ष जलभराव से फसलें नष्ट हो जाती हैं। इस समस्या से निजात के लिए जल निकासी के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
ट्यूबवेल चलाने को नहीं पड़ेगी बिजली की जरूरत कृषि विभाग ने भूजल स्तर को नीचे करने के लिए जो प्रोजक्ट तैयार किया है, उसके लिए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने ट्यूबवेल चलाने के लिए सोलर पैनल लगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार 21 बोरवेल चलाने के लिए 25 सोलर पैनल लगाई गई है।
वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम चालू करने के लिए 11 ट्यूबवेलों को पाइप लाइनों के साथ जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बचा हुआ कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद किसानों को फायदा होगा। -देवराज दलाल, एसटीओ, कृषि विभाग, गोहाना।



