Gohana

लायंस क्लब गोहाना का लगातार दूसरी बार संदीप कालरा को प्रधान, सतीश जांगड़को सचिव और सुरेश गिरधर को कोषाध्यक्ष चुना गया

शहर में 9 जुलाई को श्मशान भूमि परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। वहीं 13 व 14 जुलाई को कावड़ा शिविर में शिवभक्तों की निशुल्क मेडिकल जांच की जाएगी। 23 जुलाई को काठ मंडी में रक्तदान शिविर और शुगर व बीपी की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।

शहर में बरोदा रोड स्थित एक निजी सभागार में सोमवार को लायंस क्लब गोहाना के सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में संगठन की नई कार्यकारिणी चुनी गई। नई कार्यकारिणी में संदीप कालरा को प्रधान, सतीश जांगड़ा को सचिव और सुरेश गिरधर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें यह जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार दी गई है। कार्यकारिणी का गठन होने के बाद प्रत्येक सदस्य को एक-एक पौधा दिया गया। संगठन के प्रधान संदीप कालरा ने बताया कि संगठन द्वारा जुलाई में तीन सेवा कार्य किए जाएंगे। इनके तहत शहर में 9 जुलाई को श्मशान भूमि परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। वहीं 13 व 14 जुलाई को कावड़ा शिविर में शिवभक्तों की निशुल्क मेडिकल जांच की जाएगी। 23 जुलाई को काठ मंडी में रक्तदान शिविर और शुगर व बीपी की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button