Gohana

नगर परिषद प्रशासन अपनी भूमि की निशानदेही कराएगा।

नप की जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं है, यह भी सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं अगर कोई नप की जमीन पर अवैध कब्जा किए मिला तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर परिषद (नप) प्रशासन जल्द शहर में अपनी भूमि की निशानदेही कराएगा। इसके तहत अधिकारी नप की जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं है, यह भी सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं अगर कोई नप की जमीन पर अवैध कब्जा किए मिला तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए नप प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नप अधिकारियों के अनुसार शहर में नप की कई एकड़ जमीन है। इस जमीन पर कहीं-कहीं दुकानें बनी हुई हैं तो कहीं जमीन खाली भी है। शहर में खाली पड़ी जमीन को नप प्रशासन अपनी आर्थिक आमदनी बढ़ाने और आमजन की सुविधा के लिए विकास कार्य कराता है। इसी के तहत नप प्रशासन ने अपनी जमीन की निशानदेही कराने का निर्णय लिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button