Gohana

बुटाना गाँव का मनीष अवैध शराब सहित गिरफ्तार

शहर थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष बुटाना गांव का रहने वाला है। शहर थाना में नियुक्त एसआई अमरदीप ने बताया कि पुलिस टीम महम रोड गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुटाना गांव निवासी मनीष एक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर गुढ़ा चुंगी से गांव की तरफ जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी को काबू किया। पुलिस टीम ने उसके पास से अवैध शराब भी बरामद की। इसके साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत केस भी दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button